पांच गीतों और दो वाद्य धुनों को अभी से श्रोताओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अजीम ओ शान शहंशाह.. गीत को गाया है मोहम्मद असलम और बोनी चक्रवर्ती ने और कहना गलत नहीं होगा कि इस गीत के साथ उन्होंने ईमानदारी बरती है।
Friday, April 11, 2008
जोधा अकबर में रहमान का जादू
पांच गीतों और दो वाद्य धुनों को अभी से श्रोताओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अजीम ओ शान शहंशाह.. गीत को गाया है मोहम्मद असलम और बोनी चक्रवर्ती ने और कहना गलत नहीं होगा कि इस गीत के साथ उन्होंने ईमानदारी बरती है।
Wednesday, March 19, 2008
बिहार के 500 युवकों को काम देगी मारीशस की कंपनी
पटना। मारीशस की एक कंपनी बिहार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों(आईटीआई) से 500 युवकों को अपने यहां रोजगार देगी। यह घोषणा मारीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की बिहार यात्रा के एक माह बाद की गई है।
मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों ने बताया, "मारीशस की फिल्कान कावरा लिमिटेड नामक कंपनी ने बिहार सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें 500 आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत बताई गई है।"
इस प्रस्ताव के बाद उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया।
मोदी ने कहा, "पहले चरण में 250 युवाओं को ब्लाक लेयर, टिलर, प्लास्टर फार्म वर्कर, कारपेंटर, स्टील फिक्सर जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा। शेष 250 युवकों को बाद में भर्ती किया जाएगा।"
मारीशस के प्रधानमंत्री ने पिछले माह राज्य की यात्रा के दौरान कहा था कि मारीशस कुशल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है और वे राज्य सरकार से इस बारे में सहयोग के लिए बैठक करेंगे।
Friday, January 11, 2008
लाहौर उच्च न्यायालय के बाहर विस्फोट, 20 मरे
पाकिस्तान में माल रोड इलाके के पास उच्च न्यायालय भवन के बाहर हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में देश में यह दूसरा भीषण आतंकवादी हमला है।
जियो टीवी की खबरों के अनुसार घटनास्थल से गोलियां बरामद की गई हैं। यह बम एलआरएम-988 नंबर वाली एक मोटरसाइकिल में फिट किया गया था। एक घायल को मोटरसाइकिल के मलबे से उठा कर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने चैनल को बताया कि पुलिस अधिकारियों ने मोटरसाइकिल चालक को रोकने की कोशिश की जिसके बाद उसने स्वयं को उड़ा लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एम्बुलेंस और अन्य आपात वाहनों को विस्फोट स्थल पर भेजा गया है। स्थानीय वकीलों की एक रैली से ठीक पहले यह विस्फोट सुबह 11.40 बजे हुआ।
गौरतलब है कि 27 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की एक चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी।
रिश्तेदारों को डर, आत्महत्या कर सकती हैं ब्रिटनी
वेबसाइट 'कान्टेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के अनुसार ब्रिटनी को इस दौर से गुजरता देख मैक्गोवर्न हैरान थीं। गौरतलब है कि पिछले दिनों ब्रिटनी के बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर उनके पूर्व पति केविन फेडरलीन और उनके बीच दोनों बेटों के अधिकार को लेकर काफी विवाद हुआ था।
इसके बाद ब्रिटनी ने दो दिन अस्पताल में बिताए थे। इस घटनाक्रम के बाद मैक्गोवर्न को डर है कि अगर ब्रिटनी पर लगातार नजर नहीं रखी जाती है तो वह खुद अपनी जान ले सकती हैं। उन्होंने कहा, "ब्रिटनी कहीं आत्महत्या न कर लें इसलिए उन पर नजर रखे जाने की जरूरत है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Wednesday, January 2, 2008
राजकीय स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
लखनऊ। राजकीय स्कूलों की बदहाल हालत, उस पर लगातार कम हो रही छात्रों की संख्या ने उत्तर प्रदेश शासन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। लिहाजा इन दिक्कतों से निपटने के लिए अब शासन ने राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजो के कायाकल्प की योजना बनायी है।
राजकीय कालेजों को प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले में खड़ा करने की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरूकर दी है। इसके तहत इन कालेजों में विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनेंगी। राजकीय हाइस्कूलों को उच्चीकृत कर इंटर कालेजों में तब्दील किया जायेगा। वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पांच-पांच करोड़ रूपये की लागत से नई इमारतों का भी निर्माण होगा।
Sunday, October 28, 2007
सुष्मिता की जिंदगी में एक और एंट्री
Saturday, October 27, 2007
पुरानी रंजिश में चलीं गोलियां, एक जख्मी
इसलामपुर (नालंदा)। इसलामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बिगहा गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश के कारण आधा दर्जन गोलियां चली जिसमें अर्जुन केवट (35 वर्ष) नामक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। इधर जख्मी का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर बताया जाता है।
इस संबंध में जख्मी के फर्द बयान पर इसलामपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें पांच को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बताया जाता है कि गोली चलने के पूर्व शुक्रवार की रात्रि दोनों गुटों के बीच मारपीट की घटना भी घटी थी जो ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद शांत हो गयी थी। नामजद अभियुक्तों में पंचायत समिति के पति शामिल है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


